बदायूँ : सांसद बदायूँ डॉ संघमित्रा मौर्य ने विकास खण्ड वजीरगंज, बिसौली, आसफपुर, सहसवान एवं नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने सालारपुर,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने विकास खण्ड उझानी, अम्बियापुर, विधायक पं० आर के शर्मा ने अम्बियापुर, विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने जगत, म्याऊं, उसावां विधायक कुशाग्र सागर ने आसफपुर में गरीब कल्याण मेला में भाग लिया।
सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं च रही हैं, सरकार हर पीड़ित, हर गरीब के साथ खड़ी है। समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के उत्थान के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। योगी सरकार गरीब, मजदूर, किसान, नौजवानों की सरकार है, इसमें प्रत्येक वर्ग खुश है।
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी, लोक- कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी और कहा की मोदी सरकार, योगी सरकार ने सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास के आधार पर काम किया है। इसलिए पुनः योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी ।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पं० दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर योगी सरकार ने प्रत्येक ब्लाक स्तर पर गरीब कल्याण मेला आयोजन करके ऐतिहासिक कार्य किया है, क्योंकि गरीब कल्याण मेला में जो पात्र व्यक्ति हैं और जो लाभ से वंचित रह गए थे, ऐसे पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का काम किया है।
गरीब कल्याण मेला कार्यक्रम के जिला संयोजक अनुज माहेश्वरी ने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भाजपा डी पी भारती, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, दिनेश कुमार सिंह, के सी शाक्य, धीरज सक्सेना, गजेंद्र यादव, वीरेंद्र राजपूत, सुभाष गुप्ता, अतेंद्र विक्रम सिंह, यादवेंद्र शाक्य, अमित पाठक, गुड्डू देवी, अनेक पाल सिंह, विक्रांत यादव, सहित तमाम लोगों का विशेष सहयोग रहा।