राजा राम महिला इंटर कालेज की छात्राएं

जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : नगर के राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं
में का आयोजन किया जा रहा है । राजाराम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शिविर के पांचवे दिन लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया ।

मलिन बस्ती चंदोखर गौटिया में आयोजित शिविर का पांचवे दिन स्वास्थ्य जागरुकता व महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रचार प्रसार में संपन्न हुआ। स्वयं सेविकाओं ने प्रातः कालीन बस्ती में रैली के द्वारा बस्ती वासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। शिविर के मुख्य अतिथि डॉ. श्याम बिहारी रहे। जिन्होंने बस्ती वासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें सफाई के महत्व के विषय में बताया। प्रातः ही स्वयं सेविकाओं ने छोटे बच्चों और महिलाओं को शिविर में आमंत्रित किया और उन्हें स्वास्थ्य और सफाई का महत्व बताया कि हमें अपने आसपास सफाई और अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए तभी हम अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकेंगे और विभिन्न रोगों से स्वयं का बचाव कर सकेंगे।आने वाला समय यानी ग्रीष्म कालीन मौसम संक्रामक बीमारियों को आमंत्रित करता है अतः हम सभी को सफाई के प्रति विशेष जागरूक रहना होगा। समय-समय पर बच्चों का टीकाकरण होना चाहिए, उनके खाने-पीने का ध्यान रखना होगा,खाने पीने की सभी वस्तुएं ढककर रखें यदि संभव हो तो पानी को उबालकर ठंडा करके पीना चाहिए। अपने आसपास पानी का भराव ना होने दें । पानी का भराव होने पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें, जिससे हमारे आसपास के माहौल में मक्खी मच्छर नहीं पनप पाएंगे और हम स्वस्थ रहेंगे। बस्ती की महिलाओं को उनकी शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। आज समस्त विश्व में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं परंतु यह संख्या काफी कम है और आवश्यकता इसको ज्यादा बढ़ाने की है इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि प्रत्येक बालिका को शिक्षा मिले और उसकी इतनी समझ विकसित हो सके कि वह अपने लिए क्या सही है और क्या नहीं का निर्णय ले पाए तभी उसका जीवन सफल हो सकेगा और वह अपना और अपने परिवार का ध्यान रख पाएगी। आज शिविर में स्वयं सेविकाओं के द्वारा बनाए गए मास्क का वितरण किया गया। समस्त कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा की निर्देशन में संपन्न हुए। आज शिविर में दीपा , रिशु , गीता सागर व सहायक राजू का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *