संवाददाता द्वारा
बदायूं। राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा और नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने वार्ड नं० 4 से भारतीय जनता पार्टी की समर्थित प्रत्याशी रेखा शाक्य के लिए क्षेत्र के गॉव ब्यौर, पलिया, भिदुलिया, कुतुबपुरथरा, सिकरोड़ी, रैपुरा, रसूलपुर, भितारा में जनसभा में समर्थन और वोट माँगे।
राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा ने क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास के आधार पर अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, मजदूर, किसान, शोषित, वंचित और पिछड़े को बिना किसी जातिवाद- भेदभाव के लाभान्वित करने का काम किया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं और प्रदेश के चहुमुंखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ब्यौर क्षेत्र से रेखा शाक्य को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। जिस तरह से आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन ने 2017 के विधानसभा चुनाव में अपने क्षेत्र से भाजपा का विधायक बनाया और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद बनाकर दिल्ली भेजा है। आप सभी पर मुझे पूर्ण भरोसा है कि इस पंचायत चुनाव में इस क्षेत्र से रेखा शाक्य को सदस्य जिला पंचायत बनाकर भेजेंगे, निश्चित रूप से इस जीत से पार्टी को भी मजबूती मिलेगी ।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मेरी पत्नी रेखा शाक्य को ब्यौर क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। जिस दिन से पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है उसी दिन से निरंतर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता में बहुत अधिक उत्साह और उमंग दिखाई दे रही है। आप लोगों का उत्साह और उमंग देखकर यह प्रतीत होता है कि आप लोगों ने निश्चित रूप से ब्यौर क्षेत्र से रेखा शाक्य को सदस्य जिला पंचायत बनाने का पूरा मन बना लिया है। आप सभी कार्यकर्ताओं ने निरंतर पार्टी के कार्यक्रम ग्राम चौपाल, घर- घर जनसंपर्क अभियान आदि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, पार्टी के लिए आपकी यह मेहनत और प्रयास हमेशा ऋणी रहेगी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सोवरन सिंह राजपूत पूर्व सदस्य जिला पंचायत सदीप सिंह लख्खा पूर्व जिला मंत्री अंकित मौर्य क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम गुप्ता मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह वार्ड संयोजक राहुल चौहान अशोक चौहान नत्थूलाल वर्मा आदेश प्रताप सिंह राजेन्द्र मथुरिया मोनू मिनोचा क्रांति शाक्य पीयूष शाक्य पंकज माथुर प्रतीक मिश्रा मनोज सिंह सत्यभान सिंह अजयपाल गोवर्धन नेत्रपाल राघव सिंह निखिल सिंह अवधेश कश्यप नूर मोहम्मद नरूल इस्लाम सुरेंद्र राजपूत धीरेंद्र यादव सतीश यादव प्रकाश कश्यप रामसरन सागर हरिनंदन सुधीर मौर्य सुखपाल शर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।