बदायूँ : भाजपा कार्यालय पर सपा छोड़कर आए तमाम नेताओं का स्वागत अभिनंदन किया गया। सपा छोड़ने वालों में हिमांशु उपाध्याय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी लोहिया वाहिनी, ओमप्रकाश सागर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सुधीर शर्मा, सतीश चंद्र, राजेन्द्र प्रधान राज बारोलिया समते सैकड़ों लोगों ने भाजपा की नीतियों- रीतियों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता विधायक कुशाग्र सागर भाजपा नेता हरिओम पाराशरी ने सपा छोड़कर आये सभी नेताओं को पार्टी का पटका एवं माला पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस मौके पर पवन अरोरा दुर्गेश वार्ष्णेय पंकज सिंह रामवीर सिंह अनिल रस्तोगी संदीप चौहान अभिषेक शर्मा हर्षित मिश्रा पारस तिवारी अखिलेश शर्मा समेत तमाम उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *