Budaun shikhar

बदायूँ

आज दिनांक 16 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के आवाहन पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूँ को सौंपा।


कार्यकर्ता प्रातः 11 बजे नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता के आवास पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुँचे और ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की मोदी सरकार के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाई और जनता को भ्रमित किया कि राफेल खरीद मामले में भ्रष्टाचार किया गया है। इसका स्वयं माननीय उच्चतम न्यायालय की खंडपीठ ने कहा कि राफेल डील में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है और न ही किसी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने झूठी बयान बाजी कर देश की जनता को भ्रमित करने का काम किया है। ऐसे राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि पूर्व में जब कांग्रेस की सरकार थी तो कांग्रेसका केवल एक ही काम था। भ्रष्टाचार करना जब से देश के अंदर मोदी सरकार बनी है। तब से पूरे देश मे गॉव गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा सभी के विकास के लिये काम हुआ है। आज पूरी दुनिया मे भारत का सम्मान बड़ा है।
जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि देश की सेना काफी लंबे समय से राफेल जैसे अत्याधुनिक हथियार की मांग कर रही थी। जिसे भाजपा की सरकार ने अति शीघ्र पूरा किया। इस पर कांग्रेस के नेताओं को दर्द हुआ और उन्होंने सरकार पर झूठा आरोप लगाया की राफेल खरीद-फरोख्त में भ्रष्टाचार हुआ है। स्वयं सुप्रीम कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया और सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राफेल डील में किसी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। राहुल गांधी जिन्होंने देश की जनता को गलत तरीके से भृमित किया है। राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहियें।
इस अवसर पर चेयरमैन दीपमाला गोयल पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव राजेश्वर पटेल विश्वजीत गुप्ता अंकित मौर्य सीमा राठौर धीरज सक्सेना आशीष शाक्य सुखदेव राठौर मनोज मोदी रजनी मिश्रा रेनू सिंह शैलेन्द्र शर्मा डी वी सिंह आतिफ निजामी गोविंद शर्मा गगन राठी अजय तोमर विवेक सिंह सागर गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *