बदायूँ शिखर
बिसौली से अतुल कुमार की रिपोर्ट
बिसौली ,बदायूं: कोरोना महामारी के दौरान शुक्रवार रात्रि 10:00 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक भारत सरकार गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से संपूर्ण बाजार बंद रखने के आदेश दिए जा चुके हैं इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन की लापरवाही उजागर हो रही है बदायूं पुलिस चौकी के ठीक सामने पिंदरा रोड पर सब्जी मंडी सुबह से लेकर शाम तक खुली रही और सब्जी बेचने और खरीदने वाली भी देखे ऐसा नहीं है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन को बाजार खुलने की जानकारी ना हो लेकिन सब कुछ जानते हुए भी स्थानीय पुलिस प्रशासन अनजान बना हुआ बैठा है जहां एक और नगर रोजाना पॉजिटिव केस निकल रहे हैं वहीं जनता और प्रशासन की लापरवाही आम लोगों पर भारी पडती नजर आ रही हैं। पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों मेआकोश भी पनपता जा रहा है ।
