दातागंज/ बदायूँ:  देश में आपातकालीन स्थिति के दौरान जेल काटने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानी राजेंद्र कुमार गुप्ता का बीमारी के चलते सोमवार सुबह देहांत हो गया। उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। दोपहर के बाद नायव तहसीलदार राजकुमार सिंह पहुंचे व सी ओ दातागंज बलदेव सिंह के निर्देश से कोतवाली दातागंज के पुलिस अधिकारी कर्मठ , तेजतर्रार ईमानदार उपनिरीक्षक राजेश कौसिक अपने पुलिस जवानों के साथ पहुँचे साथ ही उन्होंने उनके परिवार को सांत्वना देते हुए सलामी दी। उसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार बदायूँ जिले की तहसील दातागंज के ग्राम डहरपुर कलां निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता लोकतंत्र रक्षक सेनानी थे। परिजनों के मुताबिक वह काफी दिनों से बीमार थे वही दो दिन पहले उनका स्वास्थ्य अचानक ज्यादा ख़राब हो गया जिसके चलते उनके परिजनों ने उनको इलाज करवाने के लिए बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था जहाँ इलाज़ के चलते तबियत खराब ज्यादा होने से सोमवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई । अचानक लोकतंत्र रक्षक सेनानी राजेंद्र कुमार गुप्ता की निधन हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा रहा था। वही कोरोना वायरस के चलते लोगो ने पुलिस के कहने पर कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन किया तो वही पुलिस व ग्रामीणों ने सेेनानी के शव पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि दी। परिजनों के मुताबिक राजेंद्र कुमार गुप्ता देश में लगी आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे थे। उन्हें लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा दिया गया था। निधन की जानकारी पर तत्काल प्रभाव से नायव तहसीलदार राजकुमार सिंह व कर्मठ जांबाज़ उपनिरीक्षक राजेश कौसिक अपनी पुलिस टीम के साथ उनके आवास पर पहुंच गए, पहुँच कर उनके परिजनों को सांत्वना व उनको सलामी दी एवं उनके परिजनों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को याद कर उनको गर्व महसूस करवाया। उनको राजकीय सम्मान के साथ शव को तिरंगे में लपेटकर अंतिम यात्रा निकाली गई। गांव के ही श्मशान घाट पर परिजन ने उन्हें मुखाग्नि दी।

*संवाददाता- अभिषेक वर्मा*

*तहसील – दातागंज बदायूँ*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *