BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

रन फ़ॉर यूनिटी बदायूं क्लब बदायूं से प्रारंभ होकर लाबेला चौक, गोपी चौक, नेहरू चौक, खैराती चौक, छ: सड़का, गाँधी ग्राउंड, इंदिरा चौक, पुलिस लाइन चौराहा होते हुए बदायूं क्लब पर समापन हुआ।
रन फॉर यूनिटी के उपरांत बदायूं क्लब में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दर्जा राज्यमंत्री वी एल वर्मा नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बदायूं क्लब में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दर्जा राज्यमंत्री वी एल वर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे। जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई और एक एकीकृत स्वतंत्र राष्ट्र में अपने एकीकरण का मार्गदर्शन किया। भारत और अन्य जगहों पर उन्हें अक्सर हिंदी, उर्दू और फ़ारसी में सरदार कहा जाता था। उन्होंने भारत के राजनीतिक एकीकरण और 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। सरदार पटेल ने देश में एक भारत श्रेस्ट भारत का फैसला लिया। उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने स्टेचू ऑफ यूनिटी 240 मीटर ऊंचाई की बनाकर देश ही नहीं दुनिया में सरदार पटेल को सबसे बड़ा सम्मान देने का काम किया है।
सांसद डॉ संघमित्र मौर्य ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने का काम किया है। उन्हीं के कदमों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अनुच्छेद 370 हटाकर देश को एक करने का काम किया है। सरदार पटेल के कुछ सपने अधूरे रह गए थे जिन्हें भाजपा ने पूरा किया है। देश आजाद होने के बाद 550 से ज्यादा रियासतों में देश को बांटने का काम अंग्रेजों ने किया था। पूरा देश और दुनिया मानती थी कि भारत को आजादी तो मिली लेकिन भारत बिखर जाएगा। लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक के बाद रियासत को देश के साथ जोड़ने का काम किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शाक्य ने कहा कि सरदार पटेल का नारा एक भारत श्रेष्ठ भारत जो अधूरा रह गया था उसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने पूरा करके दिखाया है। और रन फार यूनिटी कार्यक्रम में जिले भर से आए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर लोकसभा संयोजक अशोक भारती राणा प्रताप सिंह स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता रविंद्र पाल सिंह मनोज मसीह विश्वजीत गुप्ता उमेश राठौर राजेश्वर पटेल शारदाकान्त शर्मा धीरज सक्सेना अरुण प्रकाश धोबी अनुज माहेश्वरी सीमा राठौर आतिफ निजामी एम पी सिंह राजपूत प्रभाशंकर वर्मा अंकित मौर्य आशीष शाक्य अरविंद बाल्मीकि नेकपाल कश्यप मनोज गुप्ता अजय मथुरिया शैलेंद्र मोहन शर्मा मनोज चंदेल गुलशन प्रताप दुर्गेश वार्ष्णेय रामवीर सिंह अनुरोध गुप्ता अंकित गुप्ता अगरवीर गुर्जर गिरीश पाल सिंह ओमपाल कश्यप शरद भारद्वाज मधुसूदन गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *