बदायूँ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी उझानी के कुशल पर्यवेक्षण के मे रात्रि रोड गस्त / रोकथाम जुर्म जरायम एवं चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / संदिग्ध वाहन के दौरान कस्बा उसहैत के कच्चा पुल से आ रही सफेद रंग की EON कार सं0- UP 24 U 3029 को रोककर तलाशी ली गयी तो तलाशी के दौरान कार में रखे दो बोरों में 14 रास लंगूर जिसमें एक मृत अवस्था में बरामद हुए । जिन्हे बोरों से खोला गया तो 07 रास लंगूर भाग गये । EON कार सं0- UP 24 U 3029 को कब्जा एंव अभियुक्तगण को हिरासत पुलिस में लेकर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 220/2021 धारा- 50/51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 व 11(घ)(ठ) पशु क्रूरता अधिनियम व 207 मोटरयान अधिनियम में पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण निम्नवत हैः-*

1. हिरासत पुत्र अच्छन निवासी मौहल्ला नई बस्ती थाना कादरचौक, जनपद- बदायूँ

2. नदीम पुत्र हसमत निवासी मौहल्ला नई बस्ती थाना कादरचौक, जनपद- बदायूँ

3. नईम पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना – कोतवाली , जनपद- फतेहपुर

*गिरफ्तारी करने वाली टीम*

(1) उ0नि0 श्री नन्दन सिंह विष्ट थाना उसहैत बदायूँ

(2) कां0 939 शिवकुमार थाना उसहैत बदायूँ

(3) कां0 950 मनोज सिंह थाना उसहैत बदायूँ

(4) कां0 1749 मनीष राठी थाना उसहैत बदायूँ

(5) का0 2044 नितिन कुमार थाना उसहैत बदायूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *