बदायूं : आज पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा परेड की सलामी ली गई, परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन संजय कुमार रेड्डी द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर समस्त शाखा प्रभारी/डायल 112 व अन्य पुलिसकर्मी परेड में मौजूद रहे। परेड की सलामी के उपरान्त परेड का निरीक्षण किया गया । तदुपरान्त प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षीगण से प्रशिक्षण से संबंधित अन्य जानकारी दी गयी । परेड में मौजूद पुलिसकर्मियों की समस्याओं की जानकारी कर समाधान किया एवं कुछ समस्याओं का त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। परेड निरीक्षण के पश्चात पुलिस लाइन परिसर में भ्रमण किया गया । नवनिर्मित बिल्डिंग,मैस, बाथरुम,शौचालय,डाग स्कायड रुम, कंट्रोल रुम, डायल 112 रुम, रेडियो शाखा, बैरिक का निरीक्षण कर व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने एवं डियूटी के दौरान समस्त कर्म0गण को बावर्दी दुरुस्त रहकर अपनी डियुटी कर्तव्य निष्ठा के साथ करते हुये जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिस लाइन परिसर में बनी विभिन्न शाखाओं/स्थानों का निरीक्षण किया एवं आवासीय परिसर की साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया ।
