बदायूँ :एसएसपी बदायूँ के निर्देशन में एसपी सिटी एवं क्षेत्राधिकारी उझानी बदायूं के नेतृत्व में जनपद बदायूँ में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था व चुनाव संबंधी अवैध सामग्री के भण्डारण को रोकने हेतु चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत लक्ष्मीनारायण BEO दातागंज मय हमराही एसआई महेन्द्रपाल सिह व थाना मूसाझाग के एसआई खुर्शीद अहमद मय हमराही पुलिस बल के साथ थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत नई सड़क मूसाझाग बैरियर पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान समय करीब 14.30 बजे एक मारूति सुजुकी वाहन संख्या यूपी 24 एसी 0777 को रोककर चैक किया गया तो 02 व्यक्ति 1. अतुल कुमार पुत्र संतोष कुमार नि0 मोहल्ला गौस नगर थाना दातागंज बदायूँ 2. धर्मेन्द्र पुत्र कैलाश सिह नि0 पापड हमजापुर थाना दातागंज बदायूँ मौजूद मिले गाडी की चैकिग में तीन लाख तीन हजार रूपये नगद बरामद किये गये । आगामी वि0सभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत आचार संहिता के दौरान उक्त व्यक्तियो द्वारा इतनी बड़ी रकम ले जाने के सम्बन्ध मे पूछा गया तो कोई स्पष्ट उत्तर नही दे सके उपरोक्त व्यक्तियो द्वारा मिले रुपयों के रखने के बारे में संतोषजनक उत्तर न देने पर मौके पर ही फ्लाइंग स्कॉट टीम के प्रभारी मजिस्ट्रेट श्री लक्ष्मीनारायण खंड शिक्षा अधिकारी दातागंज बदायूं के द्वारा बरामद रुपया नगद 03,03,000 रू0 (तीन लाख तीन हजार रूपये) को वैधानिक कार्यवाही हेतु सीज किया गया ।

