दातागंज : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भईया) ने नगर में शुरूआत की। उन्होंने नगर के प्रमुख लोगों को सेवा और सुशासन को समर्पित पुस्तिकाओं का वितरण कर योजनाओं की जानकारी देकर 9090902024 नम्बर पर मिस्ड कॉल कराई।
विधायक ने कहा कि इस अभियान के तहत घर-घर जनसम्पर्क कर सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को बताया जायेगा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नौ साल बेमिसाल रहे हैं और देश बदल रहा है। विधायक राजीव सिंह ने आगे कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक ने त्रिदंडदेव सेवा आश्रम पर पहुंचकर श्री श्री 1008 श्री मधुसूदनाचार्य जी महाराज को भी पुस्तिका भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया।
इस जनसंपर्क अभियान में विधायक के साथ भाजपा नेता विजय कुमार सिंह (पालू), भाजपा आईटी विभाग जिला सह संयोजक देवेश तोमर, नगर पालिका अध्यक्षा पति अनूप गुप्ता, प्रदीप चौहान (रिशु), अशोक शाक्य एडवोकेट, शैलेन्द्र सिंह तोमर सुरेन्द्र पाल शर्मा (पप्पू), सागर सक्सेना, अभिषेक सिंह, मनोज पाल, गुड्डू यादव मुख्य रूप से शामिल रहे।