बदायूँ :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 18/19.07.2020 की रात्रि में थाना सहसवान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान कछला रोड ग्राम समदा के पास बने यात्री शेड से अभियुक्त प्रकाश पुत्र डोरीलाल नि0 समदा थाना सहसवान जनपद बदायूं को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से 01 नाजायज तमंचा देशी 315 बोर मय 02 कारतूस तथा 12 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद किये गये । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 295/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं मु0अ0सं0 296/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए अभियुक्त प्रकाश उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया
।
दिनांक 18/19.07.2020 की रात्रि में ही थाना फैजगंज बैहटा पुलिस द्वारा टॉप-10 अपराधियों में शामिल अभियुक्त असलम पुत्र हनीफ नि0 वार्ड नं0 2 कस्बा व थाना फैजगंज बैहटा जनपद बदायूं को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 179/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त असलम उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।
थाना मुजरिया पुलिस द्वारा टॉप-10 अपराधियों में शामिल अभियुक्त रामप्रवेश उर्फ बिल्लू पुत्र रक्षपाल नि0 दरियापुर थाना मुजरिया जनपद बदायूं को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 91/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त रामप्रवेश उर्फ बिल्लू उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।
थाना उझानी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान अल्लापुर चमारी जाने वाले रास्ते पर तिराहे से 01 नाजायज चाकू बरामद करते हुए अभियुक्त दीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र नन्हे उर्फ बादशाह नि0 ग्राम अल्लापुर चमारी थाना उझानी जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 183/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।
थाना उसावा पुलिस द्वारा उदैया नगला तिराहे से कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब समेत अभियुक्त विजय पुत्र ओमकार नि0 वार्ड नं0 1 कस्बा व थाना उसावा जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 108/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
