बदायूं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 19.07.2020 को थाना फैजगंज बैहटा पुलिस द्वारा कुल 05 व्यक्तयों 1. विनोद पुत्र वीरपाल, 2. सोनू पुत्र हरनाम, 3. जोगेन्द्र पुत्र तेजपाल नि0गण ग्राम सैंडोला थाना फैजगंज बैहटा, 4. कमल सिंह पुत्र भूप सिंह नि0 टोडरपुर थाना फैजगंज बैहटा, 5. परमानंद पुत्र हरी सिंह नि0 ग्राम पैगा भीकमपुर थाना बिसौली जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 178/20 धारा 188/269 भादवि पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत थाना बिल्सी पुलिस द्वारा कुल 06 व्यक्तियों 1. कमल पुत्र भगवानदास नि0 नागरझूना थाना बिल्सी, 2. राजीव पुत्र राजेन्द्र नि0 सहसपुर थाना बिल्सी, 3. रामसेवक पुत्र राजेन्द्र प्रसाद नि0 हैबतपुर थाना बिल्सी, 4. बन्टी उर्फ अमरपाल पुत्र किशनपाल नि0 मोहल्ला नं0 5 कस्बा व थाना बिल्सी, 5. वीरेश पुत्र श्रीपाल, 6. दलवीर पुत्र मटरू नि0गण बादशापुर थाना बिल्सी जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । थाना उसहैत पुलिस द्वारा यूपी-112 पर ग्राम अहमदनगर बछौरा में गोली लगने से 01 व्यक्ति की मृत्यू हो जाने की झूठी सूचना देने वाले इसरार शाह उर्फ प्यारे पुत्र महाराव शाह नि0 ग्राम सरेली थाना उसहैत जनपद बदायूं एवं 02 अन्य 1. सुकेश पुत्र सोनपाल, 2. राजीव कुमार श्रीवास्तव पुत्र दुलार नि0गण गढिया हरदो पट्टी थाना उसहैत जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । थाना फैजगंज बैहटा पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों 1. केशव पुत्र पप्पू नि0 मन्नू नगर थाना फैजगंज बैहटा, 2. तोताराम पुत्र सोहनपाल नि0 ग्राम सिसरका थाना फैजगंज बैहटा जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *