बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तगण के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को *थाना मुजरिया पुलिस* द्वारा वारंटी अभियुक्त सुरेंद्र पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम बसावनपुर थाना मुजरिया जनपद बदायूं सम्बन्धित वाद सं0 48/05 धारा 25 आर्म्स एक्ट को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत *थाना उसावा पुलिस* द्वारा 04 व्यक्तियों 01. अमित गुप्ता पुत्र भंवरचंद, 02. सीता गुप्ता पत्नी अमित गुप्ता, 03. नितिन गुप्ता पुत्र महेंद्र गुप्ता, 04. प्रियंका गुप्ता पत्नी नितिन गुप्ता निवासीगण वार्ड नं0 06 कस्बा व थाना उसावा जनपद बदायूँ, *थाना बिसौली पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों* 1. रामजीमल पुत्र लेखराज नि0 सिरसावा थाना बिसौली, 2. सोनू पुत्र बृजनन्दन नि0 ढिलवारी थाना बिसौली, 3. शिवशंकर पुत्र खरगसेन, 4. अतुल पुत्र पप्पू हरिओम नि0गण मोहल्ला दीपक टॉकीज कस्बा व थाना बिसौली जनपद बदायूं, *थाना फैजगंज बैहटा पुलिस* द्वारा 03 व्यक्तियों 1. रूम सिंह पुत्र गुलाब सिंह, 2. वीरेश पुत्र रूम सिंह, 3. भूरी देवी पत्नी जगदीश नि0गण वार्ड नं0 02 कस्बा व थाना फैजगंज बैहटा जनपद बदायूं एवं *थाना कुंवरगांव पुलिस* द्वारा रमेश पुत्र भगवानदास नि0 ग्राम औरंगाबाद थाना कुंवरगांव जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
