बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 22.01.2021 को *थाना हजरतपुर पुलिस* द्वारा जिलाबदर अभियुक्त सतेंद्र पुत्र धर्मपाल नि0 ग्राम चंगासी थाना हजरतपुर जनपद बदायूं को मय एक अदद नाजायज चाकू के गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 16/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 17/21 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

उक्त अभियान के अन्तर्गत ही थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा दिनांक 21/22.01.2021 को रात्रि गश्त के दौरान ग्राम नवादा सुलरा के मंदिर के पास से 01 नाजायज तमंचा देशी 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस बरामद करते हुए अभियुक्त मुन्नालाल पुत्र कुंदनलाल नि0 ग्राम नवादा सुलरा थाना मूसाझाग जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 11/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *