बदायूं : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं संकल्प शर्मा के निर्देशन में अवैध मद्द निष्कर्षण/ तस्करी एवं अवैध मदिरा की बिक्री तथा अवैध शस्त्र के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 03-06-201 को थाना कादरचौक पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्त 1-शांति स्वरूप पुत्र दशरथ प्रजापति निवासी ग्राम निजामाबाद थाना कादरचौक बदायूं से 20 लीटर कच्ची शराब व 01 किलो यूरिया एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद। 2- सुखराम पुत्र भगवान सहाय निवासी ग्राम भकोड़ा थाना कादरचौक बदायूं के पास से 20 लीटर कच्ची शराब व 01 किलो यूरिया एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद। 3- ब्रजपाल पुत्र डालचंद निवासी ग्राम नूरपुर थाना कादरचौक बदायू के पास से एक प्लास्टिक की जैरी कैन 10 लीटर कच्ची शराब व एक थैली में 250 ग्राम यूरिया व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 145/21 धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम व 272 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। उपरोक्त अभियान के अन्तर्गत थाना कादरचौक पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त खुदा बख्श पुत्र कल्लू निवासी कस्बा व थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 148/21 धारा 4/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
