बदायूं ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्देशन में अवैध शस्त्र की बिक्री/तस्करी/निष्कर्षण व अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 26.08.2021 को *थाना फैजगंज बेहटा पुलिस* द्वारा अभियुक्त गंगासहाय पुत्र किशन लाल नि0 दांवरी थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं को एक अवैध पोनिया देशी तमंचा 12 बोर व एक कारतूस 12 बोर समेत गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 218/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, *थाना उसहैत पुलिस* द्वारा अभियुक्त सुनील मिश्रा पुत्र स्व0 श्री राजाराम मिश्रा नि0 ग्राम दलेल नगर थाना उसहैत जनपद बदायूं को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस जिन्दा 315 बोर समेत गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 224/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
उक्त अभियान मे ही दिनांक 23.08.2021 को फेसबुक पर पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब की पत्नी हजरत आयशा का कार्टून बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने, जिसमें आपत्तिजनक शब्द भी लिखे होने से मुस्लिम समाज एवं इस्लाम धर्म में श्रद्धा रखने वालों की भावनाओं को आहत करने के सम्बन्ध में *थाना उसहैत पुलिस* द्वारा अभियुक्त देवपाल उर्फ देव सिंह पुत्र सूरजपाल नि0 वारीखेडा थाना उसहैत जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर 222/21 धारा धारा 153(क)/295(क)/420 भादवि व धारा 66 (ग)/67 आईटी एक्ट पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
