बदायूं : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संकल्प शर्मा के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी/निष्कर्षण एवं अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 06.08.2021 को थाना बिसौली पुलिस द्वारा 02 अभि0गण 1- अशोक पुत्र रामफल निवासी ग्राम अहरौली थाना बिसौली जिला बदायूँ 2- कुन्दन पुत्र रामदयाल निवासीग्राम बेहटा कोडा थाना बिसौली बदायूँ को मय 38 पब्बे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 313/2021 तथा मु0अ0सं0 314/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

थाना उसहैत पुलिस द्वारा एक अभियुक्त रामौतार पुत्र तारासिंह निवासी वार्ड 03 थाना उसहैत बदायूँ को मय एक प्लास्टिक की जरीकेन में करीब 18 लीटर शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सँ0- 199/2021 धारा- 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

थाना बिसौली पुलिस द्वारा एक व्यक्ति कुवरपाल पुत्र जयकिशन निवासी एस0एम0 पब्लिक स्कूल वाली गली दवतोरी रोड कस्बा व थाना बिसौली जिला बदायूँ को मय एक पैन व एक पैड (गत्ता) व 01 पर्ची सट्टा एवं 905 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 316 / 2021 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

वजीरगंज पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्तगण 1- शिवनारायण पुत्र तेजराम निवासी ग्राम बाकरपुर थाना वजीरगंज जिला बदायूं 2- सुदेश पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम खैराती नगर थाना बिल्सी जिला बदायूं 3- प्रेमपाल पुत्र लोकमत निवासी ग्राम मई थाना बिसौली जिला बदायूं को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 6 किलो अफीम डोडा छिल्का नाजायज संयुक्त रुप से बरामद हुआ इसके संबंध में थाना वजीरगंज पर मु0अ0सं0 234/21 धारा 8/15 NDPS ACT पंजीकृत कर माननीय न्यायालय बदायूं के समक्ष पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *