बदायूँ शिखर
बदायूँ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 07.08.2020 को थाना हजरतपुर पुलिस व प्रधान आबकारी सिपाही महेंद्र सिंह द्वारा 03 नफर अभियुक्तगण 1. श्याम पाल उर्फ छंगा पुत्र कुबेर निवासी चंगासी थाना हजरतपुर बदायूं को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। 2. चमन पुत्र नारायण निवासी लभारी थाना हजरतपुर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया 3. पिंकू पुत्र कृष्ण पाल निवासी लभारी थाना हजरत पुर बदायूं को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना हजरतपुर पर क्रमशः मु0 अ0 संख्या 164 / 20 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम श्याम पाल उर्फ छंगा मु0अ0 संख्या 165 / 20 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम चमन मु0 अ0संख्या 166 /20 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम पिंकू पंजीकृत किया गया ।
थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के तहत दिनांक 07.08.2020 को 01 नफर अभियुक्त कुंवर सेन पुत्र सियाराम निवासी उतरना थाना मूसाझाग जनपद बदायूं को 18 लीटर कच्ची शराब ले जाते समय थल्लिया नंगला चैराहा के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना मूसाझाग पर मु0अ0सं0 215 /20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
थाना उघैती पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण 1-सतीश पुत्र झण्डू,2-झण्डू पुत्र रोशनलाल निवासीगण ग्राम भवानीपुर सराय थाना उघैती जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से क्रमशः 01 – 01 तमंचा नाजायज 315 बोर मय 2 -2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुये । जिसके सम्बन्ध में थाना उघैती पर मु0अ0सं0 188/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 189/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा ह।