बदायूं : विश्व हिंदू परिषद द्वारा बदायूं उझानी मार्ग पर गंगोरा गांव के निकट मुस्लिम धार्मिक स्थल पर लॉकडाउन के समय में अवैध निर्माण कर धार्मिक गतिविधियों के विरोध में सुनील राठौर जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में अरविंद शर्मा जिला उपाध्यक्ष के द्वारा जिला अधिकारी महोदय के नाम एसडीएम बदायूं को ज्ञापन सौंपा गया, प्रशासन को पूर्व सूचना होने पर जब विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में पहुंचे तो कोई भी अधिकारी ना मिलने पर और काफी देर इंतजार करने पर जब कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा तो जेल चौराहे पर मार्ग अवरूद्ध कर दिया और जय श्री राम,भारत माता कि जय का घोष करने लगे सिविल लाइन थाना प्रभारी के पहुंचने और समझाने और एसडीएम बदायूं के आने के आश्वासन पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मार्गसे हटे , एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा गया , सुनील राठौर ने कहा इस समय राष्ट्र् में विशेष समुदाय द्वारा नियोजित तरीके से लव जिहाद, धर्मांतरण एवं राष्ट्र की भूमि पर कब्जा कर जेहाद चलाया जा रहा है उनके द्वारा कहा गया यदि इस प्रकरण में बदायूं प्रशासन ने त्वरित और प्रभावी कार्यवाही नहीं की तो संगठन समस्त हिंदू समाज को लेकर आंदोलन खड़ा करेगा ।ज्ञापन के समय अरविंद शर्मा जिला उपाध्यक्ष ,धीरेंद्र सोलंकी जी नगर अध्यक्ष उझानी ,ट्विंकल भैया आशु पटेल, रामेंद्र सिंह ,डॉक्टर सुशील जी ,केशव जी ,ओमवीर सिंह ,श्रीपाल पटेल, भुवनेश शाक्य, अरविंद पटेल, वीरेंद्र मौर्य आदि कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *