प्रभारी सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बदायूं के द्वारा कार्यालय में महिला मित्रों के साथ रंगरेलियां मनाने के संबंध में

मोहल्ले वालों में रोष व्याप्त

बदायूं।गन्ना दफ्तर के पास रहने वाले नागरिकों ने विश्व हिंदू परिषद बदायूं के जिलाध्यक्ष सुनील राठौर के नेतृत्व में तथा विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के प्रांत सह मंत्री जगपाल सिंह की अध्यक्षता में 3 सदस्यी प्रतिनिधि मंडल ने गन्ना दफ्तर के पास रहने वाले नागरिकों के साथ जिलाधिकारी के नाम एडिएम वित्त एवं राजस्व श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह बदायूं को प्रभारी सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बदायूं के द्वारा कार्यालय में महिला मित्रों के साथ रंगरेलियां मनाने के संबंध में ज्ञापन दिया।

प्रभारी सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति के अनैतिक कार्यों की वजह से मोहल्ले वासियों में रोष व्याप्त है।

विश्व हिंदू परिषद बदायूं जिलाधिकारी बदायूं से मांग करती है कि उक्त प्रकरण की जांच कमेटी गठित कर कराई जाए। गठित कमेटी द्वारा जांच में पास पड़ोस के परिवारों के बयानों को शामिल किया जाए। गठित कमेटी द्वारा जांच में डिजिटल साक्ष्य को आवश्यक होने पर शामिल किया जाए. ऑडियो वीडियो आदि।

प्रभारी सचिव द्वारा आवासीय भत्ता ग्रहण करने के उपरांत भी सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बदायूं के सभा कक्ष को आवास के रूप में जो करना अनुचित है, इसे भी जांच के विषय में शामिल किया जाए। गठित कमेटी द्वारा जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाए।

इस मौके पर जगपाल सिंह प्रांत सह मंत्री, सुनील राठौर जिला अध्यक्ष, अरविंद शर्मा उपाध्यक्ष,राहुल गुप्ता , इकबाल सिंह , शिव पटेल आदेश पटेल सुनील गुप्ता और अमित कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *