BUDAUN SHIKHAR
बदायूँ : 11 अक्टूबर।

        ग्राम सीकरी में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय, शिक्षा विभाग के केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 30 करोड़ 39 लाख रुपए की प्रथम चरण की लागत से निर्मित होने वाले नवोदय विद्यालय का शिलान्यास किया। शिलान्यास के समय बिसौली विधायक कुशाग्र सागर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त, नवोदय विद्यालय समिति संभागीय कार्यालय लखनऊ से जी चंद्रमौली, उप जिला अधिकारी बिसौली सीपी सरोज, जिला दिव्यांगजन अधिकारी संतोष कुमार एवं जवाहर नवोदय विद्यालय सीकरी की प्राचार्य डॉ रेणु पंत सहित अन्य अधिकारी एवं अध्यापकगण की उपस्थित में विद्यालय का शिलान्यास किया गया। केंद्रीय मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही निर्देश दिए कि इस विद्यालय का निर्माण समय से गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर मंत्री जी ने बिसौली विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को अन्य कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। जवाहर नवोदय विद्यालय का शिलान्यास होने के पश्चात परिसर में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भूमि पूजन किया गया।
बिसौली विधायक ने कहा कि यह विद्यालय खुलने से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। बच्चों को पढ़ाई करने के लिए अब दूर नहीं जाना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य समय से प्रारंभ कर पूर्ण किया जाए। विद्यालय का निर्माण पारदर्शी ढंग से गुणवत्ता पूर्वक कराया जाए। विद्यालय निर्माण में किसी प्रकार की गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए। यह नवोदय विद्यालय पहले से प्राइवेट भवन में चल रहा है इसमें लगभग 120 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है। जवाहर नवोदय विद्यालय भवन निर्माण हो जाने से बच्चों को बैठने की अच्छी व्यवस्था हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *