बदायूं। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद जनपद बदायूं के तत्वाधान में आज एक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष के बी गुप्ता के आवास विकास स्थित निवास पर हुई इस बैठक मेंआगामी 7 फरवरी को अलीगढ़ में होने जा रहे वैश्य महा कुंभ की तैयारियों की समीक्षाकी गई।
बैठक का शुभारंभ भामाशाह जी और महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। दातागंज के पूर्व चेयरमैन श्री राजीव गुप्ता जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बदायूं के वैश्य समाज को आगामी 7 फरवरी को अलीगढ़ में होने वाले वैश्य महासम्मेलन में जनपद से भारी संख्या में वैश्य बंधुओं का जाना सुनिश्चित करना होगा। इसके पश्चात बदायूं नगर की चेयरमैन श्रीमती दीपमाला गोयल ने कहा कि सभी बंधुओं को आगे बढ़कर कार्यक्रम में भाग लेने हेतु चलने को तैयार रहना होगा। श्रीमती दीपमाला गोयल ने बदायूं से सभी वैश्य भामाशाह परिवारों से महिला शक्ति को एक बस द्वारा ले जाने की बात रखी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अशोक भारतीय जी ने आए हुए बंधुओं के समक्ष बदायूं से 25 बसों द्वारा अलीगढ़ पहुंचने की बात रखी जिसके लिए सभी आए हुए वैश्य बंधुओं ने मेज थपथपाते हुए समर्थन किया। बैठक के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि नगर विकास राज मंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता ने सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा की कि 7 फरवरी को अलीगढ़ में होने वाले वैश्य महा कुंभ में हम सभी वैश्य भामाशाहों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी तभी कार्यक्रम भव्य रूप ले पाएगा । अंत में जिलाध्यक्ष के बी गुप्ता ने सभी आगंतुक वैश्य बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्य समाज के स्वाभिमान के लिए आयोजित होने वाला ये कार्यक्रम हमारी आन बान शान से जुड़ा है कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए हमें एकजुटता और समरसता दिखानी होगी।
भारत विकास परिषद की ओर से जहां श्री उमेश गुप्ता एवम श्री सी.पी. गुप्ता जी ने एक बस ले जाने की बात कही वहीं श्री राम अवतार गांधी जी ने समरेर क्षेत्र से एक बस ले जाने की बात कही। बैठक के दौरान ही एलआईसी के सेवा निवृत्त विकास अधिकारी एवं प्रख्यात समाजसेवी श्री के.एस.गुप्ता ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के रूप में 51000 रुपए का चेक अतिथियों को भेंट किया।बैठक में वैश्य समाज के उत्थान हेतु श्री राम अवतार गांधी,नरेश पाल गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक के दौरान वीरेंद्र पाल गुप्ता चंद्र प्रकाश गुप्ता उमेश चंद्र गुप्ता सुयोग्य कुमार गुप्ता बाल रोग विशेषज्ञ डॉ शरद कुमार गुप्ता ज्वाला प्रसाद गुप्ता अरविंद गुप्ता एड पुष्पेंद्र कुमार वार्ष्णेय नितेश वार्ष्णेय शुभम अग्रवाल नितिन माहेश्वरी सुनील गुप्ता राजेंद्र मथुरिया अजय मथुरिया मुकेश वैश्य राकेश गुप्ता प्रशांत गुप्ता राकेश रमन आर्य श्री वेद भानु आर्य कमलेश गुप्ता डॉ विपिन गुप्ता आकाश गुप्ता अमित महाजन बंटी अमित गुप्ता संजय साहू प्रमोद कुमार गुप्ता मनोज कुमार साहू रामबाबू साहू दिलीप कुमार गुप्ता एडवोकेट अखिल मालपानी सनी गुप्ता रामकृष्ण गुप्ता राजकुमार गुप्ता संदीप रस्तोगी विनोद गुप्ता प्रभात कुमार गुप्ता शिव स्वरूप गुप्ता दीपक गुप्ता इत्यादि अनेकों भामाशाह बंधु उपस्थित रहे।
