उझानी में होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन

जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा

उझानी(बदायूँ ) उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई। जिसमे उझानी नगर इकाई का पुर्नगठन किया गया।


मंगलवार को व्यापारी राज कुमार बंसल के प्रतिष्ठान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक मे उझानी नगर इकाई का पुर्नगठन किया गया। बैठक मे आगामी तीन वर्ष के नवीन कार्यकाल के लिए जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के संतुति पर प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता ने पुन: नगर अध्यक्ष राज कुमार बंसल नगर महामंत्री अवधेश वर्मा, नगर कोषाध्यक्ष संजीव आजाद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, जिला संगठन मंत्री मो.इरफान नगर उपाध्यक्ष प्रकाश माहेश्वरी एवं नगर संगठन मंत्री विशाल गेरा को नियुक्त किया।

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने नवमानोनित पदाधिकारियों को पटका पहनाकर कर सम्मानित किया। उन्होनेे कहा कि पुर्नगठन के चलते नगर कस्बों से लेकर देहात में इकाईयों का गठन का कार्य तीव्र गति से हो रहा है गठन के उपरांत सदस्यता अभियान चला कर व्यापारियो की बुलंद आवाज बनकर व्यापारियों की सम्मान की रक्षा करने का कार्य संगठन करेगा इसके लिए ठोस रणनीति बनाकर व्यापारियों के समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता ने बताया कि उझानी नगर इकाई ने लगातार व्यापारी समाज के हक में संघर्ष किया। जिसके लिए बधाई के पात्र है उन्होंने पुन: उझानी इकाई को चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राज कुमार बंसल ने कहा जिला नेतृत्व द्वारा पुन: मुझ पर जो विश्वास जताया है उसके लिए में नए जोश नई ऊर्जा के साथ इकाई का 15दिन में गठन कर जिला नेतृत्व को प्रेषित करने का कार्य करूंगा।
बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र गुप्ता ने व संचालन सर्वेश गुप्ता ने किया।
बैठक मे प्रमोद गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, सोमनाथ मेंदीरत्ता, सुनील सचदेवा, सर्वेश गुप्ता, विशाल गेरा, संजीव आहूजा, अमित वैश्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *