–प्रतिष्ठानों के सम्मुख मोमबत्ती जलाकर दिया एकजुटता का संदेश

संवाद सूत्र, मिरहची: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने संगठन का पचासवां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर कस्बा के व्यापारियों ने शनिवार की देर शाम अपने अपने प्रतिष्ठानों को बढ़ाकर उनके सम्मुख मोमबत्ती जलाकर व्यापारी एकता का संदेश दिया।

मिरहची कस्बा में शनिवार की देर शाम सभी व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों को बढ़ाकर उनके सम्मुख मोमबत्तियां जलाकर व्यापारी एकता का संदेश दिया। इस मौके पर व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष संतोष स्वर्णकार ने व्यापारियों को बताया कि उनके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय स्व. श्यामबिहारी मिश्रा ने व्यापारी हितों की रक्षा को अपना सर्वस्व जीवन न्यौछावर कर दिया। व्यापारी अपने नेता द्वारा किये गये संघर्षों को कभी नहीं भुला सकते। इस मौके पर अतुल स्वर्णकार, अमित गुप्ता, गणेश गुप्ता, जवाहर लाल वर्मा, प्रमोद गुप्ता, अनिल गुप्ता, अब्दुल सलाम भारती, अरविंद गुप्ता, शीलू वर्मा, अवधेश दीक्षित, अशोक उपाध्याय पूर्व प्रधान, नरकेश कश्यप, मनोज स्वर्णकार, शेखर बघेल, डा. बृजेश गुप्ता आदि कस्बाई व्यापारी मौजूद रहे।

फोटो कैप्सन–कस्बा मिरहची के व्यापारियों ने संगठन के पचासवें स्थापना दिवस के मौके पर प्रतिष्ठानों पर मोमबत्ती जलाकर दिया व्यापारी एकता का संदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *