BUDAUN SHIKHAR
कछला
भागीरथ गंगा घाट पर आज शरद पूर्णिमा पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ रही। लोगों ने स्नान कर पूजा पाठ किया और गंगा मैया पर प्रसाद चढ़ाकर मनोकामना पूर्ति की मांग की। गंगा स्नान के विशेष पर्व को देखते हुए यहां भारी भीड़ रही। यहां तक सड़कें लबालब स्नानार्थियों से और उनके वाहनों से भरी रहने के कारण जाम की स्थिति लगी रही।
नगर पंचायत कछला के अध्यक्ष नरेश पाल सिंह यादव ने गंगा भागीरथ घाट पर साफ-सफाई और कछला गंगा के किनारे दोनो तरफ नावो को लगाया गया और गोताखोरो को नावों रखा गया।
गंगा के किनारे पर दो किलोमीटर दूर तक स्नान चल रहा था। पुलिस कर्मी जगह जगह जाम खुलवाते नजर आ रहे थे। बिल्सी उझानी मोड से कछला भागीरथ घाट तक भीड सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे जाम की स्थिति रही और गंगा स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना कर कन्या को भोजन कराया गया। दान दिया गया। स्नान शाम चार बजे तक चलता रहा। नगर पंचायत के कर्मचारी ने खोये हुये बच्चे महिला वृद्ध लोगो मिलवाया। लेखपाल सुरजीत सिंह अधिकाशी अधिकारी छत्रपाल सिंह यादव, राधेश्याम, नसीम अहमद, धीरज, उदयवीर, राजकुमार, राकेश सैनी कुलदीप कश्यप और पुलिस फोर्स मीना बाजार मेंं तैनात रहा।

