शेखूपुर- आज सुबह करीब 8:00 बजे शेखुपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक साइकिल सवार को डंपर ने रौंद दिया जिस की मौके पर ही मौत हो गई मौत की सूचना पाते ही मृतक के गांव के एकत्रित हो गए और कादरचौक नौशेरा रोड पर ट्राली ब डनलप से रोड को जाम कर दिया शेखूपुर के पास के ही गांव धमेई निवासी नेम सिंह यादव पुत्र भगवान दास उम्र 29 वर्ष आज शेव बनवाने सुबह 8:00 बजे चीनी मिल की ओर आए थे तभी पीछे से कादरचौक की आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई साइकिल बिल्कुल बेकार हो गई मौका पाते ही डंपर चालक फरार हो गया और कंडक्टर नौशेरा निवासी पब्लिक के हाथ आ गया मौके पर ही शेखूपुर पुलिस चौकी पहुंच गई लेकिन मृतक निवासी पास के ही गांव का होने के नाते भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित होने लगी और रोड जाम कर दिया भीड़ की स्थिति को देखते हुए सीओ सिटी ने खुद मोर्चा संभाला ब चार थानों की पुलिस बुलाने पड़ी जिसमें कादरचौक थाना की पुलिस, उझानी थाने की पुलिस, कोतवाली थाने की पुलिस और सिविल लाइन थाने की पुलिस के साथ तीन-चार पीआरबी की गाड़ियों ने मौके पर भीड़ को खदेड़ा और रोड जाम को खुलवाया मृतक की बॉडी का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक पास के ही गांव के प्रधान पप्पू यादव के परिवार का ही है जिनकी चीनी मिल पर ही सरिया सीमेंट की दुकान है मौके पर ही परिवार के लोग एकत्र होने लगे नेम सिंह अपने परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा भाई था उसके चार बच्चे हैं दो लड़का और दो लड़की मेहनत मजदूरी कर अपना बच्चों का पेट पाला करता था पता करने पर मालूम हुआ कि वह आटा उठाने के लिए सुबह अपने घर से निकला था सबसे पहले चीनी मिल शेखुपुर पर सेब बनवाई और आटा उठाने के लिए ही जा ही रहा था तब पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मारी और उसके ऊपर डंपर चला दिया जिस की मौके पर ही मौत हो गई मौका पाकर डंपर चालक फरार हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *