बदायूं । विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ विचार परिवार के कार्यकर्ता लोगों के घर- घर सहयोग लेने हेतु पहुंचे.
विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा संघ समन्वय परिवार के हजारों कार्यकर्ता निधि समर्पण अभियान में जुटे.
बदायूं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में अयोध्या में बनने वाले राष्ट्रपुरुष भगवान श्री राम के अलौकिक एवं दिव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह समर्पण अभियान का शुभारंभ आज मकर संक्रांति के पावन पर्व से प्रारंभ हो गया. ब्रज प्रांत में यह अभियान 23 जनवरी तक चलेगा..
विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के प्रांत सह मंत्री जगपाल सिंह ने बताया, श्री राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर बनने के साथ साथ जन-जन के हृदय मंदिर में श्री राम एवं उनके जीवन मूल्यों की प्रतिष्ठा हो.
श्री सिंह ने बताया, इस अभियान में बदायूं विभाग के 137 न्याय पंचायतों.15 खंड, एवं 21 नगरों में 11-11 कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर तथा 1000 पूर्णकालिक कार्यकर्ता मिलाकर 2903 कार्यकर्ता प्रत्येक हिंदू परिवार से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करने निकले.
नगर में निधि समर्पण संग्रह अभियान का प्रारंभ चित्रांश नगर में माननीय मंत्री महोदय, उत्तर प्रदेश सरकार नगर विधायक महेश चंद गुप्ता द्वारा प्रातः काल 8:00 बजे किया. क्षेत्रीय सांसद संघमित्रा मौर्य ने सिविल लाइन क्षेत्र में शाम 4:00 बजे से निधि समर्पण संग्रह अभियान प्रारंभ किया. विशेष उल्लेखनीय समाचार.
श्री राम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत पटेल नगर निवासी रूपेंद्र शाक्य लेखपाल के 9 वर्षीय शिशु स्वयंसेवक अनुकल्प शाक्य ने अपनी गुल्लक दान की .जिसमें ₹1000 की धनराशि निकली. वही दातागंज नगर के 5 वर्षीय प्रियम गुप्ता ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए अद्भुत समर्पण का भाव प्रकट करते हुए अपनी गुल्लक राम दूतों को समर्पित की.