वीर बालक हकीकत राय का बलिदान दिवस भी मनाया गया.

हवन पूजन, पाटी पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

बदायूं। मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का प्राकट्य उत्सव तथा देश धर्म की रक्षा हेतु अपना बलिदान देने वाले वीर बालक हकीकत राय का जन्मदिन भी मनाया गया. सुंदरकांड का पाठ, हवन और पाटी पूजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

 प्रातः काल सुंदरकांड का पाठ हुआ. तत्पश्चात हवन प्रारंभ हुआ. मुख्य यजमान नीरज रस्तोगी, ज्योति रस्तोगी, सिद्धार्थ काश्यप, प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार रहे. पुरोहित पंडित राजेश शर्मा ने हवन पूजन संपन्न कराया।

मुख्य यजमान नीरज रस्तोगी, ज्योति रस्तोगी और सिद्धार्थ काश्यप ने मां सरस्वती को नवीन वस्त्र आभूषण पहनाकर श्रृंगार किया। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने मां सरस्वती के प्राकट्य उत्सव और वीर बालक हकीकत राय के बलिदान के बारे में प्रकाश डाला।

इस मौके पर नवीन शिशुओं का पाटी पूजन भी कराया गया। छात्र छात्राओं ने बसंत पंचमी से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगंतुक अतिथियों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार ने तथा अतिथि परिचय प्रधानाचार्य कालिका प्रसादगंगवार ने कराया।

इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, अशोक कुमार , रामकरण मिश्र, दीक्षा गोस्वामी, तरण वैश्य, ऋषि पाल सिंह, अनुज पटेल, राजीव गंगवार, दिनेश शर्मा, ब्रजराज सिंह , उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *