-शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बच्चों ने खेली होली।

-होली आई रे, रंग बरसे आदि गीतों की रही शानदार प्रस्तुति।

उझानी (बदायूँ): श्री ओमप्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज अब्दुल्लागंज में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने जमकर होली खेली। बच्चों ने शिक्षकों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया।

प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि बुराई का त्याग कर अच्छाई अपनाएं और देवता बनें।

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ कार्य व्यक्ति के जीवन में अनेकों रंग भरते हैं और हजारों खुशियां देते हैं। होली उमंग और उत्साह का पावन पर्व है। युवाओें में अनोखा जोश पैदा करता है।

बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ गुलाल लगाकर होली खेली। पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद होली आई रे, रंग बरसे, मेरे कान्हा ने खेली होली आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

प्रधानाचार्य आरपी सिंह, शिक्षक अजब सिंह, शालिनी शर्मा, संदीप कुमार, सुरेश पाल सिंह और मनोज सक्सेना ने संयुक्त रूप से बच्चों को पुरस्कृत किया।

इस मौके पर पूजा साहू, सुमन सक्सेना, शिवानी पाल, नीलोफर, पूर्णिमा सक्सेना, रश्मि यादव, निधि शर्मा, विदुषी, दुर्गेश राठौर, रेनू शर्मा, सतेंद्र सिंह यादव, सीमा आदि मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *