बिल्सी (बदायूँ) 114 बिल्सी विधानसभा जो हमेशा ही चर्चा में रही है। जहाँ से कई बड़े-बड़े नेता चुनाव लड़ चुके है। जिसमे कुछ ने बिल्सी को विकास की रफ्तार दी तो कुछ ने सीट जीतने के बाद मुड़कर भी नही देखा। अब बिल्सी की जनता ने ठान लिया है की अब वोट उसी को देगे जो बिल्सी के विकास की बात करेगा। स्थानीय हो,किसान हो,हर किसी की बात सुनेगा। जैसे बिल्सी के लिए विकास की रफ्तार पूर्व मंत्री भोला शंकर मौर्य ने दी, उन्होंने जो विकास किया वह किसी से छुपा नही है। बिल्सी की जनता आज तक उन्हें याद करती है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संभावित प्रत्यशी उदयवीर शाक्य 114 बिल्सी से दावेदारी कर रहे है। वह एक किसान है और शिक्षित भी जो आम जनता के लिए 24 घण्टे तैयार है और स्थानीय निवासी है अब इतंजार है पार्टी के आदेश का वह समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही है और पार्टी प्रति हमेशा सघर्ष किया है जो किसी से छिपा नही है। उदयवीर शाक्य का कहना है कि मैने हमेशा पार्टी के लिए संघर्ष किया है और करता रहूँगा।