बदायूँ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को बदायूँ पहुंचे। सबसे पहले वह सहसवान विधानसभा क्षेत्र के कस्बा उघैती में भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट मांगे।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा पहले चरण के चुनाव में भाजपा को बंपर सीटें मिल रही हैं। सपा एक परिवार की पार्टी है इसमें यादव के अलावा कोई अध्यक्ष नहीं बन सकता। कहा कि सपा पार्टी नहीं एक दलदल है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में गरीब को पक्का मकान मिला। पांच साल में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ। भाजपा शासन मे सपा के लोग परेशान हैं क्योकि उनकी गुंडई नहीं हो पा रही है। कर्नाटक के कार्रवाई सिर्फ गुंडा माफिया पर हो रही है। अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण शान्ति से हो रहा है । भाजपा फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर जनता की सेवा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *