बदायूँ : भाजपा जिला कार्यालय पर वरिष्ठ सपा नेता प्रदेश सचिव एससी-एसटी प्रकोष्ठ हीरालाल वर्मा समेत सैकड़ों सपा नेताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के समक्ष भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हीरालाल वर्मा वर्तमान में प्रदेश सचिव एससी-एसटी प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी, पूर्व में उझानी के ब्लाक प्रमुख रहे, सपा व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रहे, सपा अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे। बसपा में भाईचारा कमेटी के जिला महासचिव रहे, अंबेडकर छात्रावास बदायूं कमेटी के जिला उपाध्यक्ष रहे। सपा छोड़ने वालों में गिरीश शुक्ला पूर्व सभासद ऋषभ वर्मा , सेवाराम वर्मा,  रिंकू वर्मा , शेखर वर्मा,  शिवम रस्तोगी ,सौरभ रस्तोगी समेत सैकड़ों नेताओं ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने हीरालाल वर्मा को पार्टी का पटका, माला पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *