बदायूँ : भाजपा कार्यालय पर विधानसभा चुनाव 2022 के सभी प्रत्याशी घोषित होने के बाद महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पार्टी के शीर्ष नेतृव ने सभी सीटों पर प्रत्याशी की औपचारिक घोषणा कर दी है। पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिले की सभी छ:विधानसभा सीटों पर परिश्रम की पराकाष्ठा, मनोयोग से कमल खिलाने के लिए कृत संकल्पित है। पार्टी का निरंतर घर घर सम्पर्क अभियान चल रहा है और तेज़ गति करने के सभी कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव नेकपाल कश्यप देवदत्त शर्मा शैलेंद्र मोहन शर्मा कमलजीत भूरानी मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ऋषिकेश ठाकुर घनश्याम पाठक अमित कुमार सिंह समेत तमाम उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *