नाबालिग बदायू की बेटी को न्याय दिलाने के लिए हिन्दू जागरण मंच बदायू ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित कर जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बदायूँ। हिंदू जागरण मंच ब्रज प्रांत बदायूँ के तत्वाधन मे जिला अधिकारी द्वारा मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन दिया गया । जनवरी माह के अन्त में नाबालिग बालिक का अपहरण हुआ थाl काफ़ी हंगामे के बाद बालिका की बरामदगी पुलिस द्वारा हुई । इस गम्भीर प्रकरण को घटित हुए लगभग एक माह से अधिक हो चुका है । लेकिन अभी तक पीडिता को न्याय नहीं मिल पाया है । पुलिस प्रशासन आरोपी पक्ष को बचाने मे लगा हुआ है।

इन सभी घट्नाओ को देख नाबालिग पीडिता को न्याय एवं सुरक्षा को लेकर हिन्दू जागरण मंच लगातार प्रयास कर रहा है। हिन्दू जागरण मंच जिला अध्यक्ष मुकेश वर्मा एवं जिला महामंत्री अंचल शर्मा के नेत्रत्व मे आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम  ज्ञापन देकर कार्यकर्ताओं ने जिले की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है । पीडित परिवार के अनुसार  जब वह बालिका अस्पताल में थी तब अस्पताल में तैनात दरोगा इंतजार हुसैन एवं विवेचना अधिकारी राजपाल सिंह ने न्यायालय मे बयान बदलवाने के लिए प्रताड़ित किया था । पीडिता के पिता के अनुसार अस्पताल में तैनात दरोगा इंतजार हुसैन ने ही कोतवाली मे रिपोर्ट बदल दी थी । यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गयी तो प्रदेश स्तर पर आन्दोलन के लिए बाध्य होना पडेगा l

ज्ञापन देते समय प्रदेश उपाध्यक्ष जोगपाल सिंह ,जिला उपाध्यक्ष डा. मोहन लाल, नगर अध्यक्ष अमित सक्सेना,नगर महामंत्री गौरव अरोरा, अधिवक्ता नीलम मथुरिया, युवा जिला अध्यक्ष नितिन कमठाना, युवा महामंत्री विजय वर्मा ,युवा जिला उपाध्यक्ष अमृताशू उपाध्याय, युवा जिला मंत्री अमित कश्यप,युवा जिला मंत्री सुनील गुर्जर युवा नगर अध्यक्ष लवलेश साहू,विशाल वैश्य, चिराग साहू ,अमरजीत पाल, करन साहू, नीरज ,रामू यादव एवं नाबालिग पीडिता का परिवार आदि लोग उपस्थित रहे l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *