बदायूँ:  जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ विकास एवं निर्माण कार्याें की शिविर कार्यालय पर समीक्षा बैठक आयोजित की। डीएम ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में पीडब्ल्यूडी विद्युत पोल शिफ्ट कराने के लिए धनराशि विद्युत विभाग को जल्द उपलब्ध कराए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम के अभियन्ताओं को निर्देश दिए कि मझिया मार्ग एवं सोतनदी पर वाईपास पुल का जल्द निर्माण कराएं। राजकीय सेतु निगम के अभियन्ता को निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन कार्याें को मानक अनुसार युद्ध स्तर पर कराए जाए। शासन की मंशा के अनुसार सभी निर्माण कार्य समय से पूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लम्वित निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि उन्हें प्रयोग में लाया जा सके। निर्माण कार्यों की गति बढ़ाई जाए। सम्बंधित अधिकारी इनका निरंतर भ्रमण करते रहें, जिससे निर्माण कार्य की गति पर नजर रखी जा सके और समय पूर्वक कार्य पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अभियन्ताओं को निर्देश दिए हैं कि अपूर्ण निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करें। यातायात सुगमता के लिए मझिया मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *