बदायूं । माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में निर्माण कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से आज दिनांक 22.05. 2021 को प्रातः 11:00 बजे मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा जनपद में कार्य कर रही समस्त कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा की गई। इस बैठक में जनपद के अधिकतम व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करने एवं परियोजनाओं को निर्धारित समय से पूर्ण कराए जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वर्तमान में जनपद में सड़क निर्माण की 45 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं और भवन निर्माण हेतु 81 परियोजनाओं में से 31 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। जिन परियोजनाओं हेतु धन का अभाव है उनके लिए धन आवंटन की मांग शासन स्तर से किये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *