बदायूँ शिखर

बदायूँ: 11 जुलाई। जनपद के शासकीय कार्यालयों, चिकित्सालयों तथा प्राईवेट संस्थानों में अब तक लगभग 336 कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना हो चुकी है।
आयुक्त बरेली मण्डल बरेली एवं जनपद के नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने निर्देश दिए कि कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए बचे शेष कार्यालयों एवं ऐसे स्थान जहां बाहरी व्यक्तियों को आना-जाना रहता है, वहां कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए। आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर एवं हैण्ड सैनिटाइजेशन कर उनका विवरण रजिस्टर में अंकित करें। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाए। सभी कर्मचारी मास्क लगाने, सैनिटाइज कराने का तरीका व कार्यालय पर आने वाली जनता के व्यक्तियों को किस प्रकार से हैण्डल करना है आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया जाए। सभी कर्मचारियों को कोविड सुरक्षा से सम्बन्धित सामान जैसे सैनिटाइजर, फेस कवर, मास्क, ग्लब्स आदि वितरित किए जाएं। कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना के कार्य को तेज गति से किया जाए। निजी अस्पतालों में भी कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए।
