बदायूं : दिनांक 04/05.09.2021 की रात्रि में रोहताश पुत्र उल्फत निवासी ग्राम दांदरा थाना जरीफनगर जनपद बदायूं की गोली मारकर हत्या करने के सम्बन्ध में मृतक रोहताश की पत्नी श्रीमती वरफा देवी की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 05.09.2021 को थाना जरीफनगर पर मु0अ0सं0 218/21 धारा 302 भादवि बनाम अभियुक्त बृजेश पुत्र वीरपाल व वीरपाल पुत्र नामालूम (बृजेश के ससुर) व 02 अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था ।
उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं द्वारा टीम गठित की गयी । उक्त क्रम में आज दिनांक 13.09.21 को थाना जरीफनगर बदायूं- गुन्नौर बार्डर के पास खेतों से घटना में संलिप्त अभि0गण 1- बालिस्टर यादव पुत्र श्योदान

सिंह यादव निवासी ग्राम मेंदावली थाना गुन्नौर जनपद सम्भल व उसके पुत्र 2- प्रेम यादव तथा प्रेम यादव के दोस्त 3- मोनू कश्यप पुत्र इंदर सिंह कश्यप निवासी रामगढ़ नई बस्ती खड़खड़ी निकट सन्तोषी माता मन्दिर थाना कोतवाली जनपद हरिद्वार (उत्तराखण्ड) को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभि0गण के कब्जे से तीन अवैध तंमचे 315 बोर व 06 कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त एक मो0सा0 डिस्कवर रजि0 नं0 DL 7SAS 4286 व एक मोबाईल फोन ओप्पो कम्पनी का बरामद हुआ । उपरोक्त गिरफ्तार अभि0गण में से बालिस्टर यादव से मिलकर मृतक की पत्नी 4- वरफा देवी द्वारा तीन लाख रुपये में पति की हत्या का सौदा किया गया था । पैसे नकद नही होने के कारण दिनांक 31.08.2021 को वरफा देवी ने अपनी पुत्री के साथ तहसील सहसवान जाकर तीन बीघा जमीन का इकरारनामा अभियुक्त बालिस्टर यादव के नाम कर दिया और अभि0 बालिस्टर ने उक्त घटना को अपने बेटे प्रेम यादव व उसके दोस्त मोनू कश्यप को सम्मलित करते हुये दिनांक 04/05.09.2021 की रात्रि को रोहताश के घर में घुसकर रात को सोते समय उसके सिर व पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी । घटना को अन्जाम देते समय मोबाईल से मृतक रोहताश की बेटी राजकुमारी अपने पिता रोहताश के बारे में सारी गतिविधियों की सूचना हत्यारों को देती रही यहां तक कि हत्या के बाद भी इस बात की सूचना कि “रोहताश की मृत्यु हो गयी है,” की जानकारी मृतक की पुत्री 5- राजकुमारी द्वारा अभि0गण को दी गयी* । बालिस्टर यादव एक पेशेवर अपराधी है जिसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले अन्य थानों में भी पंजीकृत है । मृतक रोहताश की पत्नी वरफा देवी के द्वारा खुद को व अपनी बेटी तथा हत्यारों को बचाने के लिए बृजेश व उसके ससुर वीरपाल तथा 02 अज्ञात व्यक्ति का नाम लिखाया गया था क्योंकि रोहताश की पत्नी को शक था कि रोहताश के सम्बन्ध बृजेश की पत्नी से है इसलिए उसने रोहताश को रास्ते से हटाने के लिए कि कहीं यह बृजेश की पत्नी को घर में न ले आये बालिस्टर से मिलकर योजनाबद्ध तरीके से रोहताश की हत्या करा दी गयी । गिरफ्तार अभि0गण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।
गिरफ्तार अभि0गण का विवरण-
1. बालिस्टर यादव पुत्र श्यौदान सिंह यादव निवासी ग्राम मेंदावली थाना गुन्नौर जनपद सम्भल,
2. प्रेम यादव पुत्र बालिस्टर यादव निवासी ग्राम मेंदावली थाना गुन्नौर जनपद सम्भल हाल निवासी निवासी रामगढ़ नई बस्ती खडखडी निकट सन्तोषी माता मन्दिर थाना कोतवाली हरिद्वार उत्तराखण्ड
3. मोनू कश्यप पुत्र इंदर सिंह कश्यप निवासी रामगढ़ नई बस्ती खड़खड़ी निकट सन्तोषी माता मन्दिर थाना कोतवाली हरिद्वार (उत्तराखण्ड) ।
4. वरफा देवी पत्नी रोहताश सिंह (मृतक की पत्नी) निवासी ग्राम दादंरा थाना जरीफनगर जनपद बदायूं तथा
5. राजकुमारी पुत्री रोहताश सिंह (मृतक की पुत्री) निवासी ग्राम दांदरा थाना जरीफनगर जनपद बदायूं ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त बालिस्टर यादव उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 218/21 धारा 302 भादवि थाना जरीफनगर बदायूं,
2. मु0अ0सं0 223/21 धारा 3/25 ए एक्ट थाना जरीफनगर बदायूं,
3. मु0अ0सं0 269/16 धारा 376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना गुन्नौर जनपद सम्भल,
4. मु0अ0सं0 63/2000 धारा 3/4 यू.पी गुण्डा एक्ट थाना गुन्नौर जनपद सम्भल,
5. मु0अ0सं0 291/99 धारा 25 आयुद्ध अधि0 थाना गुन्नौर जनपद सम्भल,
6. मु0अ0सं0 290/99 धारा 307 भादवि थाना गुन्नौर जनपद सम्भल,
7. मु0अ0सं0 214/99 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना गुन्नौर जनपद सम्भल,
8. मु0अ0सं0 248/97 धारा 25 आयुद्ध अधि0 थाना गुन्नौर जनपद सम्भल तथा
9. मु0अ0सं0 526/92 धारा 379 भादवि थाना गुन्नौर जनपद सम्भल ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त प्रेम यादव उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 218/21 धारा 302 भादवि थाना जरीफनगर जनपद बदायूं तथा
2. मु0अ0सं0 224/21 धारा 3/25 ए एक्ट थाना जरीफनगर जनपद बदायूं ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मोनू कश्यप उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 218/21 धारा 302 भादवि थाना जरीफनगर जनपद बदायूं तथा
2. मु0अ0सं0 225/21 धारा 3/25 ए एक्ट थाना जरीफनगर जनपद बदायूं ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त वरफा उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 218/21 धारा 302 भादवि थाना जरीफनगर जनपद बदायूं ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त राजकुमारी उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 218/21 धारा 302 भादवि थाना जरीफनगर जनपद बदायूं ।
विवरण बरामदगी-
1. 03 अवैध तमंचे 315 बोर व 06 कारतूस 315 बोर,
2. एक मो0सा0 डिस्कवर रंग काला-नांरगी रजि0 नं0 DL 7SAS 4286
3. एक मोबाईल फोन ओप्पो ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1. निरीक्षक विजेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस मय टीम बदायूं, 2. प्रभारी निरीक्षक थाना जरीफनगर सुधाकर पाण्डेय, 3. उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह, 4. उ0नि0 प्रभात कुमार, 5. कां0 446 शिव कुमार 6. कां0 1776 अंकित जावला तथा 7. कां0 1617 अभिलाष थाना जरीफनगर जनपद बदायूं .
नोट- उपरोक्त हत्या की घटना के सफल अनावरण के सम्बन्ध में सर्विलांस टीम व थाना जरीफनगर की संयुक्त टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा 10000/-रु का ईनाम दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *