बदायूँ: 08 जुलाई। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने बुधवार को कैम्प कार्यालय पर भूमि की दरी निर्धारित करने के सम्बंध में बैठक आयोजित की। उन्होंने निर्देश दिए कि बेसिक एग्रीकल्चर, आबादी के निकट की भूमि, जनपदीय मार्ग, लिंक मार्ग एवं राज्य मार्ग की भूमि की दरों को समिति बनाकर सर्वे कर निर्धारित किया जाए। इसी प्रकार नगर पालिका एवं नगर पंचायतों का नोटिफिकेशन लेकर दरें निर्धारित की जाएं। आवासीय भूमि की दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। गंगा एक्सप्रेस वे में आने वाली भूमि की दरे स्थास्थित रहेंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि समिति सर्वे करके दरें निर्धारित करे।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सम्बंधित उपजिलाधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिए कि समय-समय पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा लेते रहें। किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने उप निदेशक कृषि रामवीर सिंह कटारा को निर्देश दिए कि किसान डाटा सत्यापन कर उपलब्ध कराएं, जिससे पात्रों को योजना का समय से लाभ दिलाया जा सके।
इस अवसर पर एआईजी स्टाम्प, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सहित सदर, दातागंज एवं बिल्सी के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार मौजूद रहे।
