जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा

बदायूँ : विकास खण्ड सालारपुर परिसर में क्षेत्र पंचायत सालारपुर की एक बैठक का आयोजन गुरूवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख विचित्रा देवी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे । सदर विधायक ने क्षेत्र पंचायत सालारपुर द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की जमकर सराहना की, तथा क्षेत्र पंचायत सालारपुर को विकास के लिए यथासम्भव सहयोग का आश्वासन भी दिया ।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी -कर्मचारियों द्वारा अपने – अपने विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सदन को दी गई । बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी सालारपुर देवेन्द्र कुमार द्वारा बाल विकास से सम्बन्धित योजनाओं, अवर अभियन्ता जल निगम प्रदीप कुमार द्वारा जल जीवन मिशन एवं ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी लगवाने सम्बन्धी योजनाओं, लघु सिंचाई कामेन्द्र सिंह द्वारा निःशुल्क बोरिंग, पशु चिकित्साधिकारी डाॅ संजीव भुईयार द्वारा गौवंश संरक्षण , पशुओं का टीकाकरण , सहायक विकास अधिकारी आईएसबी अवनेश राठौर द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना , सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार सिंह , द्वारा पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में सदन को जानकारी दी गई । खण्ड विकास अधिकारी विजयन्त सिंह द्वारा मनरेगा योजना का वर्ष 2022-23 के श्रम बजट अंकन रू 0926 . 19 लाख का तैयार होने की स्थिति से सदन को अवगत कराया गया , जिसका सर्वसम्मति से सदन द्वारा अनुमोदन दिया गया । बैठक में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा दिये गये प्रस्ताव जो लगभग 10.52 करोड़ के थे , सदन को उपलब्ध कराये गये , जिनका सर्वसम्मति से पारित किया गया ।
बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज कुमार सिंह ने किया।
बैठक में प्रमुख पति सालारपुर अनेकपाल सिंह , जिला महामंत्री भाजपा सुधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुखदेव सिंह पटेल , मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह , आर्येन्द्र सिंह , दिलीप पटेल , धर्मेन्द्र सिंह , समस्त सचिव एवं कार्यालय स्टॉफ आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *