बदायूँ शिखर

बदायूँ: 13 अगस्त। नवनिर्मित अनावासीय तहसील भवन बिसौली का बदायूँ सांसद संघमित्रा मौर्य ने बिसौली विधायक कुसाग्र सागर, जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय के साथ फीता काटकर लोकार्पण किया।
यह भवन कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्यनिर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा 616.07 लाख रुपए की लागत से सन् 2016 से बन रहा था, जो अब बनकर पूर्ण हो चुका है। सांसद ने कहा कि बदायूँ में विकास जारी है, बदायूँ किसी जनपद से विकास में पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने निर्देश दिए जनता को सरकार की विभिन्न लाभकारी योजना का लाभ मिलना चाहिये। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित अनावासीय तहसील भवन बनने से जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होगा जिससे समय पर आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण, खतौनी व अन्य प्रमाण पत्र जनता को जल्द मिलेंगे।
बिसौ
ली विधायक ने कहा कि नवनिर्मित अनावासीय तहसील भवन बनने से जनता की सुविधार्थ पर्याप्त जगह हो गई है, जिससे अब जनता को अपने वाहनों को सड़क पर इधर-उधर नहीं खड़ा करना पड़ेगा, साथ ही बैठने के लिए खूब जगह है।
जिलाधिकारी ने भवन का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था छुटपुट कमियों को जल्द दूर करने व भवन के सामने परिसर पर जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सरोज को निर्देश दिए कि स्वतंन्त्रता दिवस पर ध्वजारोहण इसी भवन में किया जाए। तहसील के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी इस भवन में बैठकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।
