BUDAUN SHIKHAR

बदायूँ

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी जनपद बदायॅू के निर्देशन में वांछित / वारंटी अपराधी संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों व मादक पदार्थ का क्रय/विक्रय करने वालों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अपराधी संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग में मामूर थे तभी अचानक

अभियुक्त 1. नसीम पुत्र समीम निवासी चंदन नगर खरेरा थाना बिनावर-
2.मोहम्मद तारिक पुत्र नसरुद्दीन निवासी चंदन नगर खरेरा थाना बिनावर-
3.महेश पाठक पुत्र स्व0 प्रेम नारायण पाठक निवासी लोची नगला थाना सिविल लाइन बदायूं। को एक हौंडा सिटी कार नंबर डीएल 4 सीएबी 9832 को रोकने के लिये कहा परन्तु गाड़ी के ना रूकने व सन्देह होने पर गाड़ी की घेराबन्दी कर उपरोक्त वाहन की तलाशी ली गयी तथा जिसमें रखें प्लास्टिक के बोरे में नाजायज 35 किलो अफीम डोडा चूर्ण को बरामद कर, अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। उक्त गाड़ी को अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर थाना सिविल लाइन पर दाखिल किया गया तथा अभियुक्तो के विरूद्व थाना सिविल लाइन पर दिनांक 07.02.2020 को मुकदमा अपराध संख्या 75/2020 धारा 8/15 एनडीपीएस पंजीकृत किया गया।
तथा उपरोक्त अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, पेश करने के उपरान्त जेल भेजा गया।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उपनिरीक्षक श्री धर्मपाल सिंह थाना सिविल लाइन जनपद बदायॅू।
2. कॉ0 943 कमल सिंह थाना सिविल लाइन जनपद बदायॅू।
3. कॉ0 754 सिद्धार्थ थाना सिविल लाइन जनपद बदायॅू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *