BUDAUN SHIKHAR
दातागंज(बदायूँ)
रिपोर्ट- अभिषेक वर्मा
उसावा थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर रुखाड़ा बमनपुरा निवासी भाजपा अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष किशनपाल सागर की दिन मंगलवार को निर्मल हत्या हो गई थी। दातागंज पुलिस क्षेत्राधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह द्वारा बनाई पुलिस टीम ने भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल की हत्या करने वाले तीन अभियुक्तों को मक्का के खेत से तीन लाठियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के नाम *1.* हरिओम पुत्र कल्याण सिंह यादव *2.* ओमेंद्र पुत्र मुरली यादव *3.* शैलेंद्र पुत्र हरी सिंह यादव निवासी गढ़ ग्राम नगला थाना उसावा बदायूं है। वही गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी उसावां प्रयागराज सिंह , कांस्टेबिल अनिल कुमार , रिक्रूट कांस्टेबिल , सोनित कुमार आदि मौजूद रहे।