BUDAUN SHIKHAR
बदायूँ
रिपोर्ट अभिषेक वर्मा
दातागंज- कोरोना वायरस माहमारी के चलते पूरे देश मे लॉक डाउन -3 चल रहा है। वही सतेंद्र कुमार सिंह के निर्देश से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने कोतवाली दातागंज क्षेत्र की सीमाओ पर पुलिस – बल लगाया है जिससे पुलिस बल की सख्ती के कारण सीमा पर आवाजाही करने वालो मे हड़कम्प मचा हुआ है। वही दातागंज से बरेली मार्ग के सेनपुर सीमा पर तैनात पुलिस कर्मी वीरभान सिंह , गजेन्द्र सिंह,महिला सिपाही स्वाति सिसौदिया, पवनप्रीति कौर अपनी डियूटी निभाते हुए बार्डर पर अनावश्यक आवाजाही करने वालो को रोक कर पूछताछ कर वापस घर भेज रहे है। वाहनो की चेंकिग के साथ लॉक डाउन के नियमो का पालन करने के लिए जागरुक कर रहे है। वही वार्डर पर पुलिस के सख्ती चलते ग्रामीणो की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगी हुई है।