जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
फैजगंज बेहटा (बदायूँ) सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी डाॅ ओ पी सिंह के कुशल निर्देशन में एवं एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने सोशल मीडिया पर भडकाऊ धार्मिक पोस्ट करने वाले सद्दाम उर्फ भूरे पुत्र विलायत खान निवासी सीकरी थाना फैजगंज बेहटा को गिरफ्तार कर लिया है।
मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
