आज नगर पालिका परिषद के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ “आज़ादी का अमृत महोत्सव” पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन मुशायरा एवम् सार्वजनिक सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रीमती आशा राठौर जी ने की । कार्यक्रम के संयोजक श्री अशोक खुराना जी , डॉ. मनवीर सिंह जी सहित नगर के वरिष्ठ व श्रेष्ठ कवियों और शायरों ने काव्य पाठ किया । कार्यक्रम का संचालन युवा कवि पवन शंखधार ने किया । इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी संजय तिवारी , कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा , सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
