बदायूँ : सोमवार को बदायूं क्लब में कलाकार वेलफेयर सोसाइटी शाखा बदायूं एवं बदायूं क्लब के सभी पदाधिकारियों के द्वारा भारत रत्न स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर को विनम्र भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पण की गई। जिसमें बदायूं के समस्त कलाकारों एवं बदायूं क्लब बदायूं के सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय लता मंगेशकर जी को पुष्पांजलि अर्पित की.. इस अवसर पर रविंद्र मोहन सक्सेना, नरेश चन्द्र ,डॉ. सौरव शंखधार,सुमित मिश्रा देवेंद्र साहू,सर्वेश भारती, अनिल शर्मा “ब्रज” , प्रतोष शर्मा “फकीरा”, मनजीत खन्ना, पिंटू शर्मा, ईशान शर्मा, राकेश दयाल, रवि झा ,शलभ संतोषी, निशांत राय, अथर्व शर्मा , निखिल उपस्थित रहे।