उझानी (बदायूँ ) : सोमवार को प्रभारी निरीक्षक थाना उझानी मय पुलिस बल के द्वारा मु0अ0सं0 531/21 धारा 302/324/504 भा0द0वि0 में वांछित अपराधी नाहिद पुत्र शाहिद नि0 मो0 अयोध्यागंज थाना उझानी बदायूँ को मुखविर की सूचना पर रैनबसेरा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अपराधी नाहिद ने पूछताछ पर अपने जुर्म का इकबाल किया तथा नाहिद की निशानदेही पर मौ. गंजशहीदा गणेश कोल्ड स्टोर के सामने लगे ट्रांसफार्मर सामने घास में छिपा हुए एक चाकू नाजायज सम्बन्धित मुकदमा उपरोक्त आलाकत्ल बरामद किया गया। आलाक्तल बरामदगी के आधार पर अभियुक्त नाहिद के विरुद्ध मु0अ0सं0– 05/2022 धारा – 4/25 आम्स एक्ट पंजीकृत किया गया।दिनाँक 28 दिसंबर 2021 को नाहिद के द्वारा पुरानी कहासुनी को लेकर अपनी सास तनवीर पत्नी असलम नि0 मो0- गंजशहीदा थाना उझानी बदायूँ को चाकू मारकर घायल कर दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना उझानी पर मु0अ0स0- 531/2021 धारा 324/504 भादवि बनाम नाहिद उपरोक्त पंजीकृत हुआ था। दिनाँक 31दिसंबर 2021 को घायल तनवीर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 302 आईपीसी की वृद्धी की गयी। आज अपराधी नाहिद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम प्र. निरी. श्री हरपाल सिंह थाना उझानी, बदायूँ , उ0नि0 श्री अनूप सिंह थाना उझानी, जनपद बदायूँ , का0 262- प्रमोद कुमार थाना उझानी, जनपद बदायूँ ,का0 1312 सतेन्द्र थाना उझानी, जनपद बदायूँ ।